अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा विधान भवन पहुंचीं, राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगी [Ajit Pawar’s wife Sunetra reached Vidhan Bhavan, will file nomination for Rajya Sabha]

1 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी और NCP (अजित गुट) नेता सुनेत्रा पवार गुरुवार को मुंबई के विधान भवन पहुंचीं।

वो 25 जून को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी। सुनेत्रा 2024 लोकसभा चुनाव में बारामती से अपनी ननद और NCP (शरद गुट) की उम्मीदवार सुप्रिया सुले से हार गई थीं।

पार्टी ने चुना है सुनेत्रा को

महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने कहा कि पार्टी के कोर ग्रुप के सदस्यों ने सुनेत्रा पवार को राज्यसभा सीट देने का फैसला सर्वसम्मति से किया है।

कई लोग वह सीट चाहते थे, लेकिन चर्चा के बाद हमने फैसला किया है कि सुनेत्रा पवार को राज्यसभा भेजा जाना चाहिए। मैं इस फैसले से बिल्कुल भी परेशान नहीं हूं।

इसे भी पढ़ें

NCP-SP के 5 उम्मीदवारों की घोषणा, बारामती सीट पर सुप्रिया सुले के खिलाफ अजित पवार की पत्नी लड़ेंगी चुनाव

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं