अजय कुमार बने रामगढ़ के एसपी [Ajay Kumar becomes SP of Ramgarh]

1 Min Read

रांची। अजय कुमार को रामगढ़ का नया एसपी बनाया गया है। इसका आदेश गृह विभाग ने 22 जुलाई, 2024 को जारी कर दिया। रामगढ़ एसपी रहे डॉ बिमल कुमार की जगह वह लेंगे।

आदेश में कहा गया है कि विशेष शाखा के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक रामगढ़ के एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया है। वे 2017 बैच के आईपीएस है।

बताते चलें कि रामगढ़ एसपी डॉ बिमल कुमार का 21 जुलाई का तबादला कर दिया गया था। उन्हें अगले आदेश तक पुलिस मुख्यालय, रांची में योगदान करने का निर्देश दिया गया है।

इसे भी पढ़ें

हटाये गये रामगढ़ एसपी, टाउन थाना प्रभारी भी नप गये

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं