सर्जरी कराकर विदेश से वापस भारत लौटी ऐश्वर्या राय बच्चन! [Aishwarya Rai Bachchan returned to India from abroad after undergoing surgery!]

2 Min Read

मुंबई , एजेंसियां। इस बीच ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के बीच तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में है। इस दौरान ऐश्वर्या विदेश से लौटकर भारत आ चुकी है।

वहीं, वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस नें अपने चेहरे से फैट कट करने के लिए सर्जरी करवाई है। अब देखा जाएं तो इन खबरों में कितनी सच्चाई है , इसका अभी तक पता नहीं चल सका है।

भारत लौटीं ऐश्वर्या

हाल ही में अनंत अंबानी – राधिका मर्चेंट के शादी में ऐश्वर्या राय बच्चन नजर आईं थी। इसके बाद ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ विदेश पहुंच गई थीं, अब ऐश्वर्या और आराध्या भारत वापस लौट आई हैं।

वायरल हो रही तस्वीरों में ऐश्वर्या राय बच्चन का चेहरा काफी बदला-बदला नजर आ रहा है। लोग उनके सर्जरी कराने का बात कह रहें हैं।

ऐश्वर्य के चेहरे से फैट गायब

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटोज को देखने के बाद फैंस का मानना है कि ऐश्वर्या के चेहरे से सारा फैट एकदम से कैसे गायब हो गया है।

एक्ट्रेस पहले से काफी फिट नजर आ रही हैं। इस दौरान बच्चन परिवार में अनबन की खबरें भी सामने आ रही है।

हर जगह ऐश्वर्या और आराध्या एक साथ ही नजर आ रहे हैं। अब उन्हें एयरपोर्ट पर भी एक साथ देखा गया।

क्या टूटने वाला है दोनों का रिश्ता

एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई ऐश्वर्या से जब पैपराजी ने हाल चाल लिया तो एक्ट्रेस ने इसका जवाब दिया कि सब ठीक है।

इसके बाद से लोग एक्ट्रेस के इस जवाब को उनकी शादीशुदा जिंदगी से भी जोड़ कर देख रहे हैं।

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अब ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अलग घर में रह रहे है। लेकिन इसमें सच्चाई कितनी है इसका किसी को पता नहीं है।

इसे भी पढ़ें

लोगों से माफी क्यों मांग रहे अमिताभ बच्चन ?

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं