ऐश्वर्या राय और आराध्या की फैमिली फोटो वायरल, अभिषेक बच्चन की गैरमौजूदगी से तलाक की अटकलें फिर से बढ़ीं [Aishwarya Rai and Aaradhya’s family photo goes viral, Abhishek Bachchan’s absence increases divorce speculations again]

2 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या की हाल ही में एक फैमिली फंक्शन की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

इस बीच, अभिषेक बच्चन की गैरमौजूदगी ने फिर से उनके तलाक की अफवाहों को हवा दे दी है।

काफी समय से ऐश्वर्या और अभिषेक के अलग होने की खबरें चल रही हैं। हालांकि, दोनों ने अब तक इस पर कुछ भी नहीं कहा है। सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसा कुछ मिल जाता है, जो इन अफवाहों को बढ़ावा देता है।

हाल ही में वायरल हुई फोटो में ऐश्वर्या अपनी मां और बेटी आराध्या के साथ एक फैमिली फंक्शन में नजर आईं। फैन पेज के मुताबिक, ये ऐश्वर्या के कजिन सागर शेट्टी का बर्थडे था।

तस्वीर में ऐश्वर्या ने आराध्या को गले लगाया हुआ है, और वे अपने बाकी परिवार के साथ पोज दे रही हैं। टेबल पर बर्थडे केक और फूल भी रखे हुए हैं।

फोटो कैप्शन में ये लिखाः

फोटो के कैप्शन में लिखा था, ‘सभी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।’ लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा अभिषेक बच्चन की गैरमौजूदगी को लेकर हो रही है, खासकर जब उनके तलाक की अफवाहें इतनी जोरों पर हैं।

इसे भी पढ़ें

अभिषेक बच्चन संग तलाक की खबरों के बीच Aishwarya Rai ने दिखाई वेडिंग रिंग

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं