होली स्पेशल इवेंट में ऐश्वर्या हुई बेहोश, जानें कैसी है तबीयत

2 Min Read

नई दिल्ली: बिग बॉस 17 में नजर आयीं ऐश्वर्या शर्मा काफी चर्चा में रही। ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट छोटे पर्दे की मशहूर जोड़ियों में से एक हैं। जिन्हें बिग बॉस 17 में लोगों का खूब प्यार मिला। लेकिन एक्ट्रेस के बारे में अचानक खबर आई कि वह परफॉर्म करते वक्त बेहोश हो गई थीं। ये खबर सुनते ही उनके फैंस चिंतित हो गए और उनकी सेहत के बारे में पूछने लगे।

दरअसल, एक होली स्पेशल इवेंट में ऐश्वर्या शर्मा और उनके पति नील भट्ट स्टेज पर अपने डांस परफॉर्मेंस की प्रैक्टिस कर रहे थे, तभी एक्ट्रेस अचानक बेहोश हो गई और स्टेज पर गिर गईं।

जानकारी के मुताबिक, ऐश्वर्या का ब्लड प्रेशर कम होने की वजह से वह बेहोश हो गई थीं। और जैसे ही ये बात उनके फैन्स तक पहुंची वो चिंता में आ गए। इसके बाद ऐश्वर्या शर्मा ने सोशल मीडिया प्लैटफोर्म इस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपने चाहने वालो को हेल्थ का अपडेट दिया है।

एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, “हेलो एवरीवन, सबसे पहले मेरे प्रदर्शन के दौरान जो कुछ हुआ उसके लिए मुझे मिले समर्थन और चिंता के लिए धन्यवाद।

मैं आपको बताना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं। आपका समर्थन और प्यार मुझे चाहिए। आशा है आपको हमारा प्रदर्शन पसंद आएगा, इसे मिस न करें”।

ऐश्वर्या शर्मा को शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ से लोकप्रियता मिली। इस शो में उन्होंने पत्रलेखा उर्फ पाखी का किरदार निभाकर हर घर में अपनी एक अलग पहचान बनाई। इसके बाद नील और ऐश्वर्या डांस रियलिटी शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ में साथ नजर आए।

फिर दोनों बिग बॉस 17 में नजर आए। इस सीजन में अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जेन को दर्शकों से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, तो वहीं दूसरी तरफ ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट को लोगों का खूब प्यार मिला।

इसे भी पढ़ें

वर्ल्ड रिसाइकिलिंग डे आज, जानिए रिसाइकिलंग से कैसे बचेगा पर्यावरण

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं