एयरटेल के चेयरमैन ने सरकार के किस फैसले से हुए नाखुश ? [Airtel Chairman was unhappy with which decision of the government?]

2 Min Read

PM मोदी के सामने रखी यह बात

नई दिल्ली, एजेंसियां। एयरटेल के चेयरमैन सुनील मित्तल ने पीएम मोदी के सामने इंडियन मोबाइल कांग्रेस 2024 में एक सवाल उठाया।

उनका कहना था कि सरकार को सैटेलाइट स्पेक्ट्रम आवंटन और लाइसेंसिंग की प्रक्रिया को पहले की तरह नीलामी के जरिये पूरी करनी चाहिए, ताकि सैटेलाइट और टेलीकॉम कंपनियों को समान अवसर मिल सकें।

उन्होंने यह भी कहा कि सैटेलाइट कंपनियों को शहरी क्षेत्रों में काम करने के लिए टेलीकॉम कंपनियों की तरह रेगुलेट किया जाना चाहिए और उन्हें समान शुल्क का भुगतान करना चाहिए।

भारती एयरटेल को सैटेलाइट स्पेक्ट्रम आवंटन के मुद्दे पर रिलायंस जियो का समर्थन मिला है। मित्तल ने बताया कि जियो पहले ही सरकार के एक फैसले पर नाराजगी जता चुकी है।

दूरसंचार मंत्री से समान नियमों की मांग

एयरटेल का यह बयान जियो के पहले के रुख के अनुरूप है, जिसमें जियो ने भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की उस सिफारिश का विरोध किया था, जिसमें सैटेलाइट ब्रॉडबैंड के लिए बिना नीलामी स्पेक्ट्रम आवंटन का प्रस्ताव था।

Jio ने दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर समान नियमों की मांग की थी।

इसे भी पढ़ें

PM मोदी ने ITU – WTSA और 8वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन किया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं