599 में Jio, Airtel और BSNL के शानदार प्लान्स: कौन सा है सबसे बेहतर? [Great plans of Jio, Airtel and BSNL for Rs 599: Which one is the best?]

2 Min Read

Airtel and BSNL :

नई दिल्ली ,एजेंसियां। आजकल हर कोई सस्ते में बेस्ट इंटरनेट, कॉलिंग और OTT कंटेंट की तलाश में है। ऐसे में जियो, एयरटेल और बीएसएनएल ने अपने 599 रुपये वाले प्लान्स में शानदार फायदे देना शुरू कर दिया है। यदि आप भी सोच रहे हैं कि इतने कम बजट में कौन सा प्लान सबसे बेहतर है, तो जानिए इन कंपनियों के रिचार्ज प्लान्स की खासियत:

Airtel and BSNL : Jio 599 AirFiber Plan

स्पीड: 30 Mbps
डेटा: 1000GB हाई स्पीड डेटा
कॉलिंग: अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग
OTT ऐप्स: 11 प्रीमियम ऐप्स (JioCinema, Zee5, SonyLIV, और अन्य)
लाइव टीवी चैनल्स: 800+ चैनल्स
यह प्लान उन यूज़र्स के लिए बेहतरीन है जो डेटा, कॉलिंग, टीवी और OTT कंटेंट का पूरा कॉम्बो एक ही प्लान में चाहते हैं।

Airtel and BSNL : Airtel 599 Wi-Fi Plan

स्पीड: 30 Mbps
डेटा: Truly Unlimited डेटा
OTT ऐप्स: 25+ प्रीमियम ऐप्स (Zee5, Disney+ Hotstar, Amazon Prime Video, और अन्य)
टीवी चैनल्स: 350+ चैनल्स (HD चैनल्स समेत)
यह प्लान खासतौर पर OTT और टीवी कंटेंट का शौक रखने वालों के लिए आदर्श है।

BSNL 599 Prepaid Plan

वैधता: 84 दिन
कॉलिंग: अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग
रोमिंग: फ्री नेशनल रोमिंग
यह प्लान उन लोगों के लिए है जो लंबी वैधता और फ्री कॉलिंग की सुविधा चाहते हैं, हालांकि इसमें OTT और टीवी चैनल्स की सुविधा नहीं मिलती।

इसे भी पढ़ें

7 Benefits of Using an 85mm Lens for Portrait Photography

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं