Air India: एअर इंडिया ने फिर शुरू की पश्चिम एशिया-यूरोप की उड़ानें, ट्रंप के संघर्षविराम घोषणा से हुई राहत [Air India resumes West Asia-Europe flights, relief from Trump’s ceasefire announcement]

2 Min Read

Air India:

नई दिल्ली, एजेंसियां। पश्चिम एशिया में ईरान और इस्राइल के बीच जारी संघर्ष के चलते अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भारी असर पड़ा था, जिसके कारण सैकड़ों फ्लाइट्स या तो रद्द कर दी गई थीं या उनके मार्ग परिवर्तित कर दिए गए थे। खाड़ी देशों जैसे कतर और बहरीन ने अपने हवाई क्षेत्र अस्थायी रूप से बंद कर दिए थे। हालांकि, मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा संघर्षविराम की घोषणा के बाद हालात में धीरे-धीरे सुधार देखा जा रहा है। इसके मद्देनज़र

Air India: एअर इंडिया ने फिर से शुरू की उड़ानें

एअर इंडिया ने क्षेत्र में अपनी उड़ानें फिर से शुरू करने का फैसला लिया है। एयरलाइन ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि 25 जून से अधिकतर उड़ानें सामान्य रूप से संचालित की जाएंगी। यूरोप के लिए और वहां से आने-जाने वाली उड़ानें क्रमशः बहाल की जा रही हैं। वहीं अमेरिका और कनाडा के पूर्वी तट के लिए उड़ानों को जल्द फिर शुरू किया जाएगा। हालांकि कुछ रूट्स पर अभी भी देरी या रद्दीकरण की संभावना बनी हुई है, क्योंकि मार्ग परिवर्तनों के चलते उड़ानों की समय-सारणी प्रभावित हो सकती है। एयरलाइन ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए असुरक्षित हवाई मार्गों से दूर रहने का निर्णय लिया है।

इसे भी पढ़ें

Iran-Israel War: ईरान-इजराइल युद्ध के कारण भारत में 60 से ज्यादा फ्लाइट रद्द

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं