एयर इंडिया ने एयरबस विमान खरीदने के लिए एसएमबीसी से 12 करोड़ डॉलर का कर्ज लिया

1 Min Read

मुंबई : जापानी ऋणदाता एसएमबीसी ने बुधवार को कहा कि टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने एयरबस से चौड़े आकार का विमान खरीदने के लिए उससे 12 करोड़ डॉलर का कर्ज लिया है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस लेन-देन से एयर इंडिया द्वारा एयरबस से ए350-900 विमान की खरीद को आंशिक रूप से वित्तपोषित किया गया है।

इस विमान की डिलिवरी अक्टूबर, 2023 में की गई थी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस लेन-देन से एयर इंडिया द्वारा एयरबस से ए350-900 विमान की खरीद को आंशिक रूप से वित्तपोषित किया गया है।

इस विमान की डिलिवरी अक्टूबर, 2023 में की गई थी। एसएमबीसी ने कहा कि यह कर्ज उसकी सिंगापुर शाखा के माध्यम से एक गारंटी वाली ऋण सुविधा है। एयर इंडिया की गिफ्ट सिटी-मुख्यालय वाली इकाई एआई फ्लीट सर्विसेज ने यह कर्ज लिया है।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं