नई दिल्ली, एजेंसियां: राजधानी के वसंत विहार इलाके में एयर इंडिया विमान के लोहे के टुकड़े गिरे। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मामले की सूचना दिल्ली पुलिस को दी गई।
पुलिस ने संबंधित घटना के बारे में विमान की जांच रिपोर्ट मांगी है। पुलिस ने कहा कि रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि जिस वक्त लोहे का टुकड़ा आसमान से गिरा, उससे पहले इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एक विमान ने बहरीन के लिए उड़ान भरी थी।
लोगों ने कहा कि वसंत विहार इलाके के ऊपर से गुजरते वक्त लोहे के टुकड़े कुछ घरों पर आ गिरे। इलाके में अफरातफरी मच गई।
एयर इंडिया और पुलिस के बयान के अनुसार, मामला 4 सितंबर यानी बुधवार को सामने आया, लेकिन यह घटना 2 सितंबर की है।
जबकि घटना का खुलासा 4 सितंबर की रात को किया गया। मामले की जांच की जा रही हैं।
AIR INDIA का बयान
इस मामले की जांच में पता चला कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान IX145 में 8:48 पर बहरीन के लिए उड़ान भरी थी चालक दल के सदस्यों ने इंजन में खराबी की बात कही, जिसके बाद विमान की रात 9:10 पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। इसमें किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ।
लैंडिंग के बाद दिल्ली पुलिस को इस मामले में एक पीसीआर कॉल मिला। हालांकि लोहे के टुकड़े इंडिया एक्सप्रेस विमान के ही थे इस बात का पता टेक्निकल टीम में जांच के दौरान लगाएगी।
इसे भी पढ़ें
