एयर इंडिया के विमान की रूस में इमरजेंसी लैंडिंग, फंसे हैं 225 यात्री [Air India plane makes emergency landing in Russia, 225 passengers stranded]

2 Min Read

मास्को, एजेंसियां। दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रहे एयर इंडिया के एक विमान की रूस में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। बताया जा रहा है कि टेक्निकल फॉल्ट की वजह से रूस के क्रास्नोयार्स्क अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान को उतारा गया है।

एयरलाइन की ओर से जानकारी दी गई है कि उड़ान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। एयर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें कहा गया कि विमान के रूट में परिवर्तन करने के बाद इसे क्रास्नोयार्स्क अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा गया।

यात्रियों की देखभाल सुनिश्चित करने में एयरलाइन लगी हुई है। विमान में 225 यात्री सवार हैं।

टेक्निकल फाल्ट बनी लैंडिंग की वजह

एयर इंडिया की ओर से बताया गया कि दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-183 को टेक्निकल फॉल्ट के कारण से रूस के क्रास्नोयार्स्क अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (यूएनकेएल) पर उतारा गया।

हम संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि विमान के दोबारा से उड़ान भरने तक यात्रियों की देखभाल की जा सके। यात्रियों के साथ-साथ चालक दल की सुरक्षा और कुशलता हमारी पहली प्राथमिकता है।

विमान में 225 यात्री सवार

विमान में 225 यात्री और 19 क्रू सदस्य सवार हैं। एयरलाइन के अनुसार, सभी को टर्मिनल बिल्डिंग ले जाया गया है।

एयरलाइन ने कहा कि क्योंकि एयर इंडिया के पास क्रास्नोयार्स्क अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अपना कोई विमान नहीं है।

इसलिए वह यात्रियों को जरूरी सहायता प्रदान करने के लिए थर्ड पार्टी की मदद ले रही है।

इसे भी पढ़ें

एयर इंडिया के फ्लाइट में पर्ची पर बम की सूचना से हड़कंप

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं