Air India passenger: वियना में फंसे एयर इंडिया के यात्री, तकनीकी खराबी के चलते उड़ान रद्द [Air India passengers stranded in Vienna, flight cancelled due to technical fault]

2 Min Read

Air India passenger:

नई दिल्ली, एजेंसियां। 2 जुलाई को नई दिल्ली से वॉशिंगटन डीसी जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI103 को वियना में ईंधन भरने के लिए रोका गया था। ईंधन भरने के दौरान हुई नियमित सुरक्षा जांच में विमान में तकनीकी खराबी का पता चला। एयर लाइन ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वियना से आगे की उड़ान को रद्द कर दिया और सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों से गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई और पूर्ण धनवापसी का विकल्प भी दिया गया।

Air India passenger:वैध शेंगेन वीजा या वीजा-मुक्त

जिन यात्रियों के पास वैध शेंगेन वीजा या वीजा-मुक्त प्रवेश की सुविधा थी, उन्हें वियना में होटल ठहराव की सुविधा दी गई। अन्य यात्रियों के लिए ऑस्ट्रियाई अधिकारियों की मदद से इमिग्रेशन क्लियरेंस तक रहने की अस्थायी व्यवस्था की गई। इस घटना के कारण वॉशिंगटन से दिल्ली लौटने वाली फ्लाइट AI104 को भी रद्द कर दिया गया और यात्रियों को अन्य फ्लाइट्स में समायोजित किया गया।

Air India passenger:एयर इंडिया ने जारी किया बयान

एयर इंडिया ने बयान जारी कर कहा कि हमें हुई असुविधा पर खेद है, लेकिन यात्रियों और क्रू की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। यह निर्णय उड़ान से पहले सुरक्षा जांच के दौरान लिया गया था। एयर इंडिया और उसकी सहायक कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस प्रतिदिन 1100 से अधिक उड़ानें संचालित करती हैं और 1.5 लाख से ज्यादा यात्रियों को सेवा प्रदान करती हैं।

एयरलाइन ने बताया कि वह सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और इसी वजह से उसने हाल ही में अपनी प्री-फ्लाइट चेकिंग को और कड़ा कर दिया है। इससे सेवाओं में अस्थायी बदलाव हो सकते हैं, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है।

इसे भी पढ़ें

Ahmedabad palne crash: बोइंग हादसे के बाद संकट में फंसी एयर इंडिया, एन. चंद्रशेखरन ने संभाली कमान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं