एअर इंडिया ने दिल्ली-लंदन उड़ान से अशिष्ट यात्री को उतारा

1 Min Read

नयी दिल्ली : एअर इंडिया की दिल्ली-लंदन उड़ान से सोमवार को एक अशिष्ट यात्री को उतार दिया गया। यात्री को उतारने के लिए विमान राष्ट्रीय राजधानी वापस आया था। उड़ान एआई 111 में करीब 225 यात्री सवार थे। विमान को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआईए) वापस लाया गया क्योंकि विमान में एक अशिष्ट यात्री सवार था।

अधिकारी ने बताया कि टेकऑफ के बाद पैसेंजर ने बदतमीजी शुरू कर दी थी। विमान में स्टाफ ने उसे बार-बार चेतावनी दी पर पैसेंजर लगातार बुरा बर्ताव करता रहा। उसने दो केबिन क्रू मेंबर्स को चोट भी पहुंचाई। यात्री के खिलाफ दिल्ली एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन पर शिकायत की गई। पैसेंजर अभी पुलिस की कस्टडी में है।

जनवरी में स्पाइसजेट की फ्लाइट में एक पैसेंजर ने एयरहोस्टेस से छेड़खानी की थी। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया था। जिसमें आरोपी एयरहोस्टेस पर चिल्लाता हुआ नजर आ रहा था। इस वाकये के बाद अबसार और उसके साथी पैसेंजर को फ्लाइट से उतार दिया गया था।

आरोपी पैसेंजर अबसार आलम दिल्ली के जामिया नगर का रहने वाला था। वह अपने परिवार के साथ हैदराबाद जा रहा था। शिकायत के बाद उसे अरेस्ट कर लिया गया था।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं