सिक लीव पर गये क्रू मेंबर्स को एयर इंडिया ने कर दी छुट्टी, जानें कितने हुए टर्मिनेट

2 Min Read

नई दिल्ली,एजेंसियां: हाल के दिनों में भारतीय विमानन क्षेत्र गहरे संकट से जूझ रहा है।

सबसे पहले विस्तारा के क्रू मेंबर्स का अचानक सिक लीव पर चले जाने के बाद उड़ान संचालन में बाधा पैदा हुआ था। वही अब एयर इंडिया एक्सप्रेस में देखा जा रहा है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने लगभग 25 केबिन क्रू मेंबर्स को टर्मिनेट कर दिया है। एक दिन बाद सैकड़ों कर्मचारियों ने बीमार होने की सूचना दी और काम पर रिपोर्ट करने में विफल रहे, जिसके कारण बाधा आई।

सूत्रों के अनुसार एयरलाइन के प्रबंधन ने बुधवार को उन केबिन क्रू मेंबर्स को बर्खास्त कर दिया, जिन्होंने अपने गैर-पेशेवर व्यवहार के कारण मंगलवार और बुधवार के बीच सिक लीव ली थी जिसके परिणामस्वरूप हजारों यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

सिक लीव को एयर इंडिया एक्सप्रेस लिमिटेड कर्मचारी सेवा नियमों का उल्लंघन करते हुए बिना किसी उचित कारण के काम से पूर्व-निर्धारित और ठोस अनुपस्थिति माना गया।

केबिन क्रू मेंबर्स के बीमार होने की सूचना के कारण 70 से अधिक अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें रद्द की गई।

तो इसके जवाब में एयर इंडिया एक्सप्रेस के सीईओ आलोक सिंह ने आने वाले दिनों में उड़ान संचालन को कम करने की योजना की घोषणा की।

जानकारी के अनुसार आलोक सिंह ने आगे बताया कि मैं उन सभी का आभारी हूं जो संकट की इस घड़ी में एयरलाइन के साथ खड़े हैं।

उन्होंने बताया कि कुछ वरिष्ठ क्रू सदस्यों ने कथित तौर पर स्वास्थ्य समस्याओं का हवाला देते हुए उड़ान संचालन से ठीक पहले अपने मोबाइल फोन बंद कर दिए।

लगभग 25 केबिन क्रू मेंबर्स को बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया क्योंकि उनके कार्यों ने उनके रोजगार अनुबंधों में उल्लिखित शर्तों का उल्लंघन किया था।

इसे भी पढ़ें

आज का राशिफल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं