Air India: एअर इंडिया की जयपुर से दुबई जा रही फ्लाइट कैंसिल; श्रीनगर जा रही फ्लाइट लैंड किए बिना दिल्ली लौटी [Air India’s flight from Jaipur to Dubai cancelled; Flight going to Srinagar returned to Delhi without landing]

1 Min Read

Air India:

नई दिल्ली, एजेंसियां। एअर इंडिया एक्सप्रेस की जयपुर से दुबई जा रही फ्लाइट में टेक ऑफ से ठीक पहले तकनीकी खराबी आ गई। कॉकपिट में खराबी की वजह से इसे रनवे से बुला लिया गया। प्लेन में 130 पैसेंजर्स सवार थे। वहीं इंडिगो की इंदौर-भुवनेश्वर की फ्लाइट भी तकनीकी खराबी के चलते रनवे से लौट आई। उधर, दिल्ली से जम्मू जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट बिना लैंडिंग के लौट गई।

Air India: DGCA ने एअर इंडिया बेस का ऑडिट शुरू किया:

डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने एअर इंडिया के गुरुग्राम स्थित बेस का ऑडिट करना शुरू किया है। इसमें ऑपरेशन, फ्लाइट शिड्यूलिंग, रोस्टरिंग और दूसरी चीजें शामिल हैं। ऑडिट करने वाली टीम में DGCA के 8 अधिकारी शामिल हैं। आम तौर पर 3 सदस्यों की टीम ईयरली ऑडिट करती है।

इसे भी पढ़े

एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान को कोच्चि में एहतियातन उतारा गया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं