वायुसेना ने दो रोगियों को विमान के जरिए करगिल से श्रीनगर पहुंचाया

1 Min Read

नयी दिल्ली: भारतीय वायुसेना के एएन-32 विमान के जरिए दो रोगियों को बुधवार को करगिल से श्रीनगर ले जाया गया, जिन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता की जरूरत थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वायुसेना ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में विमान और उन्हें ले जाए जाने की तस्वीरें भी साझा कीं। पोस्ट में लिखा था, “वायुसेना के एक एएन-32 से आज सुबह दो रोगियों को करगिल से श्रीनगर पहुंचाया गया।

रोगियों को तत्काल चिकित्सा सहायता की जरूरत थी और उन्होंने स्थानीय प्रशासन के जरिए वायुसेना से मदद मांगी थी।” करगिल केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में काफी ऊंचाई पर है।

इसे भी पढ़ें

भारत का कच्चे तेल का आयात बिल 2023-24 में 16 प्रतिशत घटा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं