बिहार में AIMIM और 9 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

1 Min Read

पटना, एजेंसियां। बिहार में AIMIM ने बड़ा फैसला लिया है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM अब बिहार के 9 और लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

राजद के रवैये से नाराज होकर और पार्टी को इंडिया गठबंधन में शामिल नहीं करने से नाराज होकर AIMIM ने ये फैसला लिया है।

सोमवार को एआईएमआईएम पार्टी के प्रदेश महासचिव इंजीनियर आफताब आलम ने प्रेस कांफ्रेंस करके इसकी घोषणा की है।

उन्होंने बताया कि किशनगंज के अलावा पार्टी अब और 9 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी।

सोमवार को AIMIM पार्टी के प्रदेश महासचिव इंजीनियर आफताब आलम ने घोषणा करते हुए बताया कि पार्टी बिहार के शिवहर, गोपालगंज, पाटलिपुत्रा, महराजगंज, मधुबनी, जहानाबाद, काराकाट और वाल्मीकिनगर या मोतीहारी से चुनाव लड़ेगी।

पार्टी किशनगंज लोकसभा सीट पर पहले ही चुनाव लड चुकी है। इस तरह कुल पार्टी दस सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

इसे भी पढ़ें

पीएम मोदी को चुनाव लड़ने से रोकने वाली याचिका खारिज

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं