AI इंजीनियर सुसाइड केस- ससुराल वाले घर छोड़कर भागे [AI engineer suicide case- in-laws left the house and ran away]

2 Min Read

रात 1.30 बजे बाइक से गए, सास हाथ जोड़ती रही

जौनपुर, एजेंसियां। बेंगलुरु पुलिस के जौनपुर पहुंचने से पहले सुसाइड करने वाले AI इंजीनियर अतुल सुभाष की सास और साला घर छोड़कर भाग गए। देर रात 12 बजे तक इंजीनियर की ससुराल के घर के बाहर मीडियाकर्मियों का जमावड़ा रहा।

मीडियाकर्मियों के हटते ही भागे ससुरालवालेः

रात 12 बजे मीडियाकर्मी वहां से हटे, इसके बाद रात डेढ़ बजे सास निशा और साला अनुराग सिंघानिया ने घर पर ताला लगाया। गली से भागते हुए सास मेन सड़क पर पहुंची। बेटा बाइक लेकर वहां खड़ा हुआ था। इसके बाद मां-बेटे फरार हो गए। कहां गए? यह बात पता नहीं चली है।

आज पहुंचेगी बेंगलुरु पुलिसः

बेंगलुरु पुलिस जांच के सिलसिले में बुधवार को जौनपुर पहुंचने वाली थी, लेकिन नहीं आई। अब पुलिस आज पहुंचेगी। अतुल सुभाष का शव बेंगलुरु में उनके फ्लैट से मिला था।

इस मामले में 4 लोगों पर FIR दर्ज की गई है। FIR में अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया, साले अनुराग सिंघानिया और चाचा ससुर सुशील सिंघानिया का नाम है।

मां-बेटे के भागने का वीडियो वायरलः

इधर, मां-बेटे के भागते वक्त का एक वीडियो सामने आया है। इसमें सास मीडियाकर्मी के सामने हाथ जोड़ रही है। मीडियाकर्मी ने उनसे पूछा कि कहां जा रही हैं?

लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। अतुल सुभाष की ससुराल जौनपुर शहर के पॉश इलाके रुहट्‌टा में है। 3 मंजिला बिल्डिंग में ससुराल वाले रहते हैं।

इसे भी पढ़ें

AI इंजीनियर सुसाइड का मामला गरमाया, पत्नी समेत 4 पर FIR

Share This Article
Exit mobile version