अग्निवीर जवानों को CISF और BSF की नौकरी में मिलेगा 10% आरक्षण [Agniveer soldiers will get 10% reservation in CISF and BSF jobs]

2 Min Read

आयु सीमा में भी छूट

नई दिल्ली, एजेंसियां। अग्निवीर जवानों को CISF और BSF की नौकरी में 10% का आरक्षण दिया जायेगा। इसके साथ ही आयु सीमा में भी छूट की घोषणा की गयी है।

गृह मंत्रालय ने आज ही यह बड़ा फैसला लिया है। इस बाबत बीएसएफ की ओर से कहा गया है कि अग्निवीर 4 साल मशक्कत करके तैयार होते हैं।

इन्हें लेना ऐसे ही है कि जैसे हमें तैयार सैनिक मिल रहे हों। कहा कि अग्निवीर योजना का सभी बलों को लाभ मिलेगा। थोड़ी सी ट्रेनिंग के बाद ही इन्हें युद्ध के मोर्चे पर भेजा जा सकेगा।

हरियाणा सरकार भी कर चुकी है घोषणाः

इससे पहले 10 जुलाई को हरियाणा सरकार ने अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में 10% आरक्षण की घोषणा की थी।

सरकारी भर्तियों से लेकर प्राइवेट उद्योगों तक उनके हितों का ख्याल अब हरियाणा सरकार रखेगी।

प्रदेश सरकार में भर्ती किए जाने वाले कांस्टेबल, माइनिंग गार्ड,फॉरेस्ट गार्ड,जेल वार्डन और SPO के पदों पर भर्ती में अग्निवीरों को 10% हॉरिजेंटल आरक्षण दिया जाएगा।

ग्रुप B और ग्रुप C की भर्तियों में मिलेगा मौकाः

हरियाणा में ग्रुप B और ग्रुप C की भर्तियों में सरकारी पदों के लिए निर्धारित आयु में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।

अग्निवीरों के पहले बैच को ये छूट 5 वर्ष की होगी। ग्रुप C में सिविल पदों पर सीधी भर्ती में 5% हॉरिजेंटल आरक्षण और ग्रुप B में 1% हॉरिजेंटल आरक्षण दिया जाएगा।

अगर किसी औद्योगिक इकाई में अग्निवीर को ₹30 हज़ार प्रति महीना से ज्यादा वेतन दिया जाता है तो उस औद्योगिक ईकाई को 60 हजार की वार्षिक सब्सिडी सरकार द्वारा दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें

पूर्व अग्निवीरों को CISF, BSF में 10% आरक्षण, फिजिकल टेस्ट नहीं देना होगा 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं