नयी दिल्ली: चेन्नई स्थित अंतरिक्ष स्टार्ट-अप अग्निकुल कॉसमॉस ने रविवार को कुछ तकनीकी वजहों का हवाला देते हुए उड़ान भरने से लगभग 92 सेकंड पहले अपने अग्निबाण उप-कक्षीय रॉकेट के प्रक्षेपण को रोक दिया। इस रॉकेट को अपनी पहली उड़ान भरनी थी।
मार्च 2022 के बाद से यह रविवार को अग्निबाण ‘सब-ऑर्बिटल टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर’ की परीक्षण उड़ान का तीसरा प्रयास था।
इस रॉकेट की परीक्षण उड़ान पहली बार श्रीहरिकोटा में इसरो के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में ‘अग्निकुल लॉन्च पैड’ पर आयोजित होने वाली थी।
इसे भी पढ़ें
बिजली मंत्री ने मुफ्त बिजली देने के लिए कर्ज लेने पर सचेत किया








