पटना में वोट देने के बाद बोलें तेजस्वी 4 जून को सत्ता से बाहर हो जाएगा NDA

1 Min Read

पटनाः लोकसभा चुनाव के सातवें चरण का मतदान सुबह सात बजे से जारी है।

इसी बीच बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनके भाई तेज प्रताप यादव ने मतदान किया।

पाटलिपुत्र लोकसभा सीट के लिए पटना के वेटनरी कॉलेज में बने बूथ नंबर 170 पर वोट की।

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार और देश के लोगों से अपील है कि घर से निकलकर मतदान करें।

संविधान और आरक्षण को जो लोग खत्म करना चाहते हैं और जिन लोगों ने महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी लायी है, उनके खिलाफ वोट का चोट करें।

4 जून को होगा ऐतिहासिक फैसला: तेजस्वी यादव

इस दौरान तेजस्वी यादव से मीडिया ने एग्जिट पोल को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि किस एग्जिट पोल पर भरोसा किया जाए।

उन्होंने कहा कि 4 जून को इंतजार कीजिए। उस दिन फैसला हो जाएगा। तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि 4 जून को एनडीए देश की सत्ता से बाहर होने जा रही है।

तेजस्वी यादव ने लोगों से संविधान बचाने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें

लिट्टीपाड़ा में दो गांवों के लोगों ने किया वोट का बहिष्कार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

Share This Article
Exit mobile version