बजट के बाद सोना ₹5,149 और चांदी 6,860 रुपए सस्ती [After the budget, gold becomes cheaper by ₹ 5,149 and silver by ₹ 6,860]

1 Min Read

सोना का दाम और ₹158 घटा, ₹68,069 प्रति 10 ग्राम बिक रहा; एक किलो चांदी ₹81,336 की

नई दिल्ली, एजेंसियां। बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद लगातार चौथे दिन इनकी कीमतों में गिरावट देखी जा रही है।

चार दिन में सोना 5,149 रुपए और चांदी 6,860 रुपए सस्ती हो चुकी है। सरकार ने बजट में सोना-चांदी पर कस्टम ड्यूटी को 15% से घटाकर 6% कर दिया है। इसी का असर इनकी कीमतों में देखने को मिल रही है।

बजट के तीन दिन बाद, यानी आज 26 जुलाई को सोना 158 रुपए गिरकर 68,069 रुपए पर आ गया है।

वहीं चांदी आज 138 रुपए गिरकर 81,336 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। 23 जुलाई को इसमें 3,616 रुपए और 24 जुलाई को 451 रुपए गिरावट आई थी।

इसे भी पढ़ें

टैक्स घटने के बाद सोना ₹5,000 सस्ता, 974 रुपए गिरकर ₹69,194 प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं