डिज्नी के साथ समझौते के बाद मुकेश अंबानी ने की एक और बड़ी डील

3 Min Read

नई दिल्ली: रिलायंस भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट सेक्टर कंपनी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर इंसान है।

देश की सबसे वैल्यूएवल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी लगातार अपने कारोबार का विस्तार करते रहते हैं।

हाल ही में उन्होंने डिज्नी के साथ एक डील की है। इसके तुरंत बाद ये खबर सामने आ रही है कि मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड अब वायकॉम-18 मीडिया में पैरामाउंट ग्लोबल की हिस्सेदारी खरीद सकती है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज पैरामाउंट ग्लोबल की कुल 13.01% हिस्सेदारी को खरीदने जा रही है। दोनों कंपनियों के बीच यह डील 517 मिलियन डॉलर में हुई है।

वायाकॉम में पैरामाउंट ग्लोबल जो 13.01% हिस्सेदारी बेच रही है, वह उसके दो सब्सिडियरी कंपनियों की है।

डिज़्नी के साथ अरबों डॉलर का यह समझौता पिछले महीने 28 फरवरी को हुआ था। जिसके बाद अब मुकेश अंबानी वायाकॉम-18 मीडिया में पैरामाउंट ग्लोबल की हिस्सेदारी लेने जा रहे हैं।

देश के तेजी से बढ़ते मीडिया बाजार पर पकड़ मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया गया है। पैरामाउंट ग्लोबल के पास इस डील के पूरा होने के बाद भी वायाकॉम 18 के कंटेंट के लाइसेंस का काम जारी रहेगा।

पैरामाउंट के कंटेंट फिलहाल रिलायंस के जियोसिनेमा पर स्ट्रीम किए जाते हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज और वाल्ट डिज्नी कंपनी ने पिछले महीने घोषणा की थी कि वह भारत के टीवी और स्ट्रीमिंग मीडिया एसेट का मर्जर करने जा रही है।

इससे एंटरटेनमेंट कारोबार में 70000 करोड़ रुपये की एक नई दिग्गज कंपनी का विस्तार होगा। वायकॉम18, टीवी18 ब्रॉडकास्ट लिमिटेड की एक सामग्री की आपूर्ति करने वाली अनुषंगी कंपनी है।

इस लेनदेन के पूरा होने के बाद वायकॉम18 में कंपनी की शेयर हिस्सेदारी बढ़कर 70.49 प्रतिशत हो जाएगी।

बता दें कि रिलायंस भारत का मार्केट कैप 19.52 लाख करोड़ रुपये है। 31 मार्च 2023 के अनुसार, रिलायंस का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू ₹9,74,864 करोड़ है। कैश प्रॉफिट ₹1,25,951 करोड़ और नेट प्रॉफिट 73,670 करोड़ है।

इसे भी पढ़ें

राज्यसभा के लिए निर्वाचित डॉ सरफराज अहमद को कल्पना सोरेन ने दी बधाई

Share This Article
Exit mobile version