टैक्स घटने के बाद सोना ₹5,000 सस्ता, 974 रुपए गिरकर ₹69,194 प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा [After tax reduction, gold became cheaper by ₹ 5,000, fell by ₹ 974 to ₹ 69,194 per 10 grams]

1 Min Read

चांदी 81,801 रुपए/Kg पर आई

मुंबई, एजेंसियां। बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद से 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और चांदी 6,400 रुपए सस्ती हो चुकी है।

सरकार ने बजट में सोना-चांदी पर कस्टम ड्यूटी को 15% से घटाकर 6% कर दिया है। इससे भाव में ये गिरावट आई है।

बजट के दो दिन बाद, यानी आज 25 जुलाई को सोना 974 रुपए गिरकर 68,177 रुपए पर आ गया है।

23 जुलाई को इसमें 3616 रुपए और 24 जुलाई को 451 रुपए गिरावट आई थी। वहीं चांदी आज 3061 रुपए गिरकर 81,801 रुपए प्रति किलो पर आ गई है।

इसे भी पढ़ें

बजट में एंटरटेनमेंट टैक्स न घटने से बॉलीवुड निराश

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं