महाकाल के दर्शन के बाद राहुल गांधी का रोड शो, जगह-जगह लगे मोदी-मोदी के नारे

2 Min Read

उज्जैन। मध्यप्रदेश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मंगलवार को चौथा दिन है। वह आज उज्जैन पहुंचे।

यहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए। महाकाल मंदिर में दर्शन के दौरान गणेश मंडपम में राहुल के सामने मोदी-मोदी के नारे लगे।

इसके बाद राहुल गांधी ने रोड शो किया। इस दौरान राहुल खुली जीप में सवार हुए। इससे पहले शाजापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल के सामने मोदी-मोदी के नारे और जय श्रीराम के जयकारे लगाए तो राहुल गाड़ी से उतरकर उनसे मिलने पहुंचे।

एक भाजपा नेता और कुछ कार्यकर्ताओं ने राहुल को आलू देकर कहा- सोना बनाओ। राहुल बोले- धन्यवाद, अगली बार सोना लेकर आऊंगा।

शाजापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के सामने मोदी-मोदी के नारे और जय श्रीराम के जयकारे लगाए, तो उन्होंने फ्लाइंग किस देकर धन्यवाद दिया।

शाजापुर भाजपा नगर मंडल महामंत्री अंकित आचार्य ने बताया कि ‘इधर से आलू डालो और उधर से सोना निकलेगा’ वाले वीडियो को देखकर हमने राहुल को आलू दिया था।

हम राहुल के काफिले के सामने मोदी जिंदाबाद और जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे। यह देख राहुल हमारे पास आए और हमने उन्हें आलू देकर कहा कि इसका सोना बना दीजिए, इस पर राहुल ने हमें धन्यवाद दिया और कहा कि अगली बार सोना लेकर आऊंगा।

शाजपुर की सभा में राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा चुनावी यात्रा नहीं रही। ये विचारधारा की यात्रा है।

भाजपा और आरएसएस की विचारधारा के खिलाफ यात्रा है। इस तरह की यात्रा हम करते रहेंगे।

भारत जोड़ो यात्रा से एक नई शक्ति कार्यकर्ताओं और नेताओं में आती है। ये आखिरी यात्रा नहीं है। हम 2024 का लोकसभा चुनाव जीतेंगे और यात्रा निकालेंगे।

इसे भी पढ़ें 

कलकत्ता हाईकोर्ट ने शाहजहां शेख का केस CBI को सौंपा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं