दुमका में लड़की के साथ रेप करने बाद दिल्ली में 5 लाख में बेचने कर था प्लान [After raping a girl in Dumka, there was a plan to sell her in Delhi for Rs 5 lakh]

2 Min Read

दुमका। दुमका से एक घिनौने खबर आया है। दरअसल एक लड़की के साथ रात भर दुष्कर्म के बाद उसे दिल्ली में बेचने का मामला प्रकाश में आया है। मामला हंसडीहा थानाक्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि युवती 7 दिसंबर की शाम किराने की दुकान से सामान लेकर लौट रही थी। इसी दौरान बनियास गांव का एक महावीर मरीक नाम का युवक उसे जबरन अपने बाइक पर बैठाकर हंसडीहा स्टेशन ले गया। लेकिन ट्रेन ना मिलने की वजह से वह उसे वहां से किसी सुनसान जगह पर ले गया और रात भर उसके साथ रेप किया।

क्या है पूरा मामला

अगले दिन युवक लड़की को भागलपुर लेकर चला गया। वहां से दिल्ली चला गया। दिल्ली में भी लड़की के साथ दो दिन तक रेप किया। इसी बीच 11 दिसंबर को आरोपी अपने सहयोगियों के साथ मिलकर बेचने वाला था।

आरोपी उसे लेकर तय स्थान पर जा ही रहा था तभी लड़की के पिता उसे ढूंढते हुए दिल्ली पहुंच गए और लड़की बिकने से बच गई। जिसके बाद युवती के पिता उसे वापस लेकर घर लौट आए। मामलें को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें

गढ़वा में पटना की युवती से हुई दुष्कर्म

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं