टिकट नहीं मिलने के बाद राबर्ट वाड्रा ने कहा-कोई भी शक्ति..

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति राबर्ट वाड्रा को पूरी उम्मीद थी कि उन्हें रायबरेली या अमेठी से टिकट मिलेगी। पर अंततः मायूसी ही उनके हाथ लगी।

टिकट से वंचित होने के बाद फेसबुक पर रॉबर्ट वाड्रा ने लिखा कि राजनीति की कोई भी शक्ति हो या पद हमारे परिवार के बीच नहीं आ सकती है। हम सभी अपने देश की जनता के लिए हैं।

हम जनता की बेहतरी के लिए हमेशा काम करते रहे हैं और करते रहेंगे। आपके समर्थन और शुभकामनाओं के लिए सभी को धन्यवाद… मैं सदैव अपनी जनसेवा पर अडिग हूं। यथासंभव लोगों की मदद करता रहूंगा।

बताते चलें कि रॉबर्ट वाड्रा कई बार अमेठी से चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त कर चुके हैं, लेकिन कांग्रेस ने वहां से गांधी परिवार के करीबी को मैदान में उतारा है।

कांग्रेस की ओर से अमेठी से प्रत्याशी के ऐलान के बाद यह रॉबर्ट वाड्रा का पहला रिएक्शन है।

इसे भी पढ़ें

बिहार से चली ट्रेन से अलग हुआ इंजन, 3000 यात्री थे सवार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं