लखनऊ, एजेंसिया। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के बहेड़ी में बूथ संख्या 23 पर जब एक दुल्हन पहुंची, तो वह चर्चा केंद्र बन गई।
दुल्हन के लिबास में पहुंची सपना ने पहले मतदान किया। इसके बाद उसने मीडिया को बताया कि पहले वोट तब शादी।
सपना के पिता राजवीर सिंह ने बताया कि विदाई के बाद ससुराल जाने से पहले सपना सीधे मतदान केंद्र पहुंचीं और अपनी जिम्मेदारी निभाई।
उसकी प्रतिबद्धता की चर्चा देखते ही देखते पूरे जिले में फैल गई। पीलीभीत जिला प्रशासन ने भी सपना की सराहना की है।
इसे भी पढ़ें








