लालू के बाद आज तेजस्वी से ED की पूछताछ

2 Min Read

पटना ED ऑफिस के बाहर फोर्स तैनात

पटना। लैंड फॉर जॉब मामले में ED मंगलवार को बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से पूछताछ करेगी। इनसे ED की दिल्ली और पटना टीम के अधिकारी पूछताछ करेंगे। करीब 60 से अधिक सवाल उनसे पूछे जा सकते हैं। बता दें कि ईडी ने बीते सोमवार को इसी मामले में लालू प्रसाद यादव से लगभग 10 घंटे पूछताछ की थी।

इधर तेजस्वी से पूछताछ को लेकर राजद समर्थकों की भीड़ ईडी कार्यालय के बाहर जमा हो गई है। तेजस्वी यादव भी थोड़ी देर में यहां पहुंचनेवाले हैं। यहां भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती भी की गई है। इससे पहले तेजस्वी को ED ने 5 जनवरी को पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया था, लेकिन वे नहीं गए थे। तब वे बिहार के डिप्टी सीएम थे।

इससे पहले सोमवार को ED ने राजद सुप्रीमो लालू यादव से 10 घंटे पूछताछ की। पटना के ED दफ्तर में सुबह 11 बजे से शुरू हुआ सवाल-जवाब का दौर रात 9 बजे जाकर खत्म हुआ। ED सूत्रों के मुताबिक, ED ने आरजेडी सुप्रीमो लालू से 50 से अधिक सवाल किए। उन्होंने ज्यादातर जवाब हां या ना में ही दिया।

इसे भी पढ़ें

रात 11 बजे तक सीएम के दिल्ली आवास को खंगालती रही ईडी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं