केकेआर की जीत के बाद शाहरुख का ये अंदाज देख फैंस हुए दीवाने

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। लखनऊ और कोलकाता के बीच रविवार को हुए आईपीएल मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखने के बाद बॉलीवुड किंग शाहरुख खान ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। शाहरुख खान की इस क्लिप को देखकर हर कोई उनकी तारीफ करते नहीं थक रहा है।

दरअसल, कल केकेआर और लखनऊ के बीच ईडन गार्डन में एक मैच हुआ। इस मैच के खत्म होने के बाद शाहरुख खान के एक फैन ने उनका एक वीडियो बनाया और अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर दिया।

इसके बाद से ही उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ दिख रहै है कि बॉलीवुड के इतने बड़े सुपरस्टार होने के बावजूद भी शाहरुख खान ने ऐसा काम किया, जिससे यह साबित होता है कि वह जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं।

मैच के दौरान अपनी टीम को चीयरअप करने के लिए शाहरुख खान भी वहां मौजूद थे। मैच के खत्म होने के बाद सभी वहां से चले गए।

लेकिन जब शाहरुख खान ने बेठने वाली जगह पर ‘कोलकाता नाइट राइडर्स’ के झंडे नीचे पड़े देखे तो किंग खान ने खुद ही उन्हें समेटना शुरू कर दिया।

शाहरुख वीआईपी सेक्शन की सीटों पर पड़े और जमीन पर फेंके गए केकेआर के झंडों को उठा रहे थे।

शाहरुख को ऐसा काम करते देखकर उनके फैंस ने उनका नाम तेजी से चिल्लाना शुरु कर दिया।

वहां की सफाई करने के बाद, शाहरुख मुड़ के अपने फैंस को फ्लाइंग किस भी दिया।

इसके बाद शाहरुख खान ने क्रिकेट पिच पर कुछ खिलाड़ियों से भी जाकर मुलाकात की। इनके इन्ही अंदाज से फैंस काफी खुश नजर आये और उनकी प्रशंसा करे बगैर नहीं रह पाए।

इसे भी पढ़ें

गीता कोड़ा बोली-मेरी हत्या की थी योजना

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं