भाजपा में ‘शामिल’ होने के बाद पलटे अग्रहरि, कहा-मैं तो कांग्रेस का सिपाही हूं

2 Min Read

अमेठी (उप्र): अमेठी में बृहस्पतिवार को एक नाटकीय घटनाक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बयान जारी करके कहा कि सुबह केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद स्मृति ईरानी की मौजूदगी में कांग्रेस नेता विकास अग्रहरि भगवा पार्टी में शामिल हो गये हैं, लेकिन इसके बाद अग्रहरि अपने रुख से पलट गए और खुद को कांग्रेस का सिपाही बताया।

कांग्रेस के प्रदेश सह-समन्वयक विकास अग्रहरि ने कहा कि वह तो सिर्फ मंत्री से मिलने गये थे और वह पूरी मजबूती से कांग्रेस के साथ हैं।

इस मौके पर विकास अग्रहरि ने कहा, “मैं अपने क्षेत्र के मुद्दों को लेकर उनसे मिलने गया था। जब लोग एक-दूसरे से मिलते हैं तो औपचारिक स्वागत होता है।

वहां भी ऐसा ही हुआ। लेकिन बाद में जब मैं वापस आया तो पता चला कि वहां कुछ लोग हैं।”

मीडिया में खबरें हैं कि मैं भाजपा में शामिल हो गया हूं, लेकिन सच्चाई यह है कि मैंने वहां कोई बयान नहीं दिया, मेरा कोई वीडियो नहीं है जो यह स्थापित करता हो कि मैं भाजपा में शामिल हो गया हूं।

मैं यहां इसका खंडन करने आया हूं। भगवा कपड़ा ‘बीजेपी गमछा’ नहीं था, यह एक नियमित तौलिया था।”

इससे पहले खबर आई कि राहुल गांधी का चुनाव प्रचार संभालने वाले कांग्रेस नेता विकास अग्रहरि ने केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

बीजेपी जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। दरअसल ये लोग कार्यक्रम कर रहे थे उसी बीच विकास अग्रहरि मिलने पहुंचे थे।

इसे भी पढ़े

ओडिशा: पूर्व विधायक ने बेटी के चुनाव खर्चे के लिए जमीन बेची

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं