जियो के बाद एयरटेल के रिचार्ज 21% तक महंगे, ₹179 का सबसे सस्ता प्लान ₹199 में मिलेगा [After Jio, Airtel recharge becomes expensive by 21%, cheapest plan of ₹ 179 will be available for ₹ 199]

1 Min Read

शेयर ₹1536 के रिकॉर्ड हाई पर

मुंबई, एजेंसियां। भारत के दूसरे सबसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर भारती एयरटेल ने रिलायंस जियो के बाद मोबाइल टैरिफ में 10%-21% तक बढ़ोतरी की घोषणा की है।

सुनील भारती मित्तल की टेलीकॉम कंपनी ने कहा कि वह 3 जुलाई 2024 से मोबाइल टैरिफ में संशोधन करेगी।

अब 179 रुपए वाला सबसे सस्ता प्लान 199 रुपए में मिलेगा। इसमें 28 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और 2 GB डेटा मिलता है।

वहीं 265 रुपए वाला प्लान 299 रुपए में मिलेगा। इसमें 28 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 2 GB डेटा रोजाना मिलता है।

इसे भी पढ़ें

Jio के सभी प्लान हुए महंगे, दूसरी कंपनियां भी जेब पर बोझ बढ़ाने की तैयारी में

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं