अमूल के बाद मदर डेयरी ने दिया अब महंगाई का झटका, ये हैं नई कीमतें

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। आज अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की है।

कंपनी ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर बाजार में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

दूध के सभी प्रकारों की कीमतों बढ़ोतरी हो गई है। नई कीमतें आज से यानी 3 जून 2024 से से दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ अन्य बाजारों में लागू हो गई हैं।

बीते दिन रविवार को अमूल ने दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की थी। अमूल ने सोमवार से 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।

देश के दो सबसे बड़े मिल्क लेंडर ने लोकसभा चुनाव की मतगणना से पहले ही दूध की कीमतों में इजाफा किया है।

मदर डेयरी ने अपने बयान में कहा है कि वह 3 जून, 2024 से सभी ऑपरेटिंग बाजारों में अपने तरल दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर रही है।

एक साल से ज्यादा समय से उपभोक्ता मूल्य में वृद्धि देखने को मिली है। ऐसे में उत्पादन लागत की भरपाई के लिए कंपनी ने दूध की कीमतों में इजाफा किया है।

दिल्ली-एनसीआर में मदर डेयरी का फुल क्रीम दूध अब 68 रुपये प्रति लीटर, जबकि टोन्ड मिल्क 56 रुपये और डबल-टोन्ड दूध 50 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।

वहीं, भैंस और गाय के दूध की कीमतें अब क्रमश: 72 रुपये और 58 रुपये प्रति लीटर कर दी गई हैं। टोकन दूध अब 54 रुपये प्रति लीटर बेचा जाएगा।

इसे भी पढ़ें

एमएस धोनी नहीं बन सकते टीम इंडिया के हेड कोच, कारण जान हो जाएंगे हैरान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं