आडवाणी की तबीयत फिर बिगड़ी, अपोलो में भर्ती, हालत स्थिर [Advani’s health deteriorated again, admitted to Apollo, condition stable]

1 Min Read

7 दिन पहले AIIMS में सर्जरी के बाद डिस्चार्ज हुए थे

नई दिल्ली, एजेंसियां। पूर्व उप प्रधानमंत्री और भाजपा के सीनियर नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत फिर बिगड़ गई है।

96 साल के आडवाणी को बुधवार रात 9 बजे दिल्ली के अपोलो अस्पताल लाया गया। अस्पताल से जारी बुलेटिन के अनुसार, उनकी हालत स्थिर है। वे न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनीत सूरी के ऑब्जर्वेशन में हैं।

इससे 7 दिन पहले, 26 जून को भी आडवाणी को दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती किया गया था।

इस दौरान उन्हें यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के डॉक्टर अमलेश सेठ की निगरानी में रखा गया था।

अस्पताल ने बताया था कि आडवाणी का एक छोटा ऑपरेशन हुआ है। अगले दिन उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था।

इसे भी पढ़ें

लालकृष्ण आडवाणी को एम्स से मिली छुट्टी, कल रात हुए थे एडमिट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं