आडवाणी को मिला भारत रत्न, राष्ट्रपति ने घर पहुंच कर किया सम्मानित

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को आज देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके घर जाकर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी उपस्थित थे।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक आडवाणी के खराब स्वास्थ्य के कारण उनके घर जाकर उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने 3 फरवरी को उन्हें भारत रत्न देने की घोषणा की थी। वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और भाजपा के संस्थापक सदस्य नाना जी देशमुख के बाद ये सम्मान पाने वाले भाजपा और RSS से जुड़े तीसरे नेता हैं।

इसे भी पढ़ें

पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा- कच्चाथीवू द्वीप श्रीलंका को दे दिया, देश कैसे करे भरोसा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं