अदिति शर्मा ने गुपचुप शादी के बाद तलाक की दी अर्जी, पति ने लगाए गंभीर आरोप [Aditi Sharma filed for divorce after secret marriage, husband made serious allegations]

2 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। टीवी अभिनेत्री अदिति शर्मा ने नवंबर 2024 में अभिनीत कौशिक से गुपचुप तरीके से शादी की थी, लेकिन अब वह तलाक लेने जा रही हैं। अभिनेत्री के पति अभिनीत ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं।

अभिनीत ने मीडिया से बातचीत में बताया कि अदिति पिछले डेढ़ साल से शादी के लिए दबाव डाल रही थीं, और चार महीने पहले उन्होंने दोनों परिवारों की मौजूदगी में गुपचुप शादी की थी। हालांकि, अब वह तलाक की मांग कर रही हैं और इसके बदले 25 लाख रुपये की बड़ी रकम की डिमांड भी कर रही हैं।

अभिनीत ने दावा किया कि शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन वह जब अदिति को अपने ‘अपोलिना’ शो के को-स्टार सामर्थ्य के साथ डेट करते हुए करते पकड़ लिया तब से बात बिगड़ गई। उन्होंने कहा कि अब वह तलाक की मांग कर रही हैं। अभिनीत ने बताया कि एक्ट्रेस ने कहा कि शादी वैध नहीं है, वो मॉक ट्रायल कर रही थी।

अदिति शर्मा का वर्कफ्रंट

अभिनेत्री अदिति शर्मा ‘ये जादू है जिन्न का’, ‘रब से है दुआ’ मे नजर आ चुकी हैं। इस समय वह अपोलोना टीवी शो में नजर आ रही हैं।

इसे भी पढ़ें

कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार ने रघुवर दास के परिवार पर लगाये गंभीर आरोप

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं