अदिति राव हैदरी ने साउथ एक्टर सिद्धार्थ से रचाई शादी [Aditi Rao Hydari married South actor Siddharth]

1 Min Read

400 साल पुराने श्रीरंगपुर मंदिर में हुई सीक्रेट मैरिज

हैदराबाद, एजेंसियां। अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने शादी कर ली है। तेलंगाना के वानापर्थी में मौजूद 400 साल पुराने श्रीरंगपुर मंदिर में इन्होंने गुपचुप शादी रचाई, जिसमें फैमिली मेंबर्स ही शामिल हुए।

दोनों ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इसके साथ ही इन्होंने एक-दूसरे के लिए प्यारा सा नोट भी लिखा है।

इन्होंने लिखा-तुम मेरे चांद-सूरज और सितारे हो, परी कथाओं की तरह हमेशा साथ बने रहना, हमेशा हंसते रहना.. कभी बड़े मत होना..हमेशा के लिए लव, लाइट और मैजिक बनाए रखना… मिसेज एंड मिस्टर अद्दू- सिद्धू।

इसे भी पढ़ें

शादी के बाद पहली बार Sonakshi Sinha ने किया रैंप वॉक, पिंक हाई स्लिट गाउन में दिखीं बेहद खूबसूरत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं