AAP के नए ऑफिस का पता, AAP को लुटियन दिल्ली में चाहिए आफिस, छोड़ना है मौजूदा दफ्तर [AAP needs office in Lutyen’s Delhi]

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। आम आदमी पार्टी को राउज एवेन्यू स्थित अपना दफ्तर 19 अगस्त तक खाली कर देना है। पर पार्टी का नया पता क्या होगा, ये अभी साफ नहीं है।

दिल्ली में ऑफिस को लेकर आम आदमी पार्टी सियासी और कानूनी लड़ाई में उलझी है। AAP को राउज एवेन्यू का अपना पुराना दफ्तर खाली करना है।

इसे खाली करने के बाद AAP का नया ठिकाना कहां होगा, इसके लिए केंद्र सरकार के जवाब का इंतजार है।

7 जुलाई तक केंद्र सरकार को उपलब्ध करानी है जगह

केंद्र सरकार को 7 जुलाई तक पार्टी को नया दफ्तर या जमीन अलॉट करनी है। इसकी जिम्मेदारी मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स की है।

पर जानकारी मिल रही है कि नए मिनिस्टर के पास AAP के लिए दफ्तर अलॉटमेंट की फाइल अब तक पहुंची ही नहीं है।

केंद्र सरकार AAP को दिल्ली में ही कहीं दूसरी जगह जमीन देने का ऑप्शन तलाश रही है। लैंड एंड डेवलपमेंट ऑफिस, यानी LDO पार्टी को बदरपुर में दफ्तर देने की पेशकश कर चुका है। पर आम आदमी पार्टी की पसंद लुटियन दिल्ली है, जहां बाकी पार्टियों के दफ्तर हैं।

इसे भी पढ़ें

CM अरविंद केजरीवाल को लगा झटका, अभी रहेंगे जेल में

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं