अडाणी देशभर में 20 स्कूल खोलेंगे [Adani will open 20 schools across the country]

1 Min Read

2 हजार करोड़ रुपए का फंड‎ देंगे

अहमदाबाद, एजेंसियां। अडाणी समूह ने देशभर में कम से ‎कम 20 स्कूल खोलने के लिए ‎2,000 करोड़ रुपए दान देने की‎ घोषणा की है। यह घोषणा‎ समूह के संस्थापक गौतम अडाणी के ‎छोटे बेटे की शादी के दौरान ‎10,000 करोड़ रुपए की चैरिटी के ‎हिस्से के रूप में की गई है।

इस संस्था को साथ हाथ मिलायाः

अडाणी ‎फाउंडेशन ने जेम्स एजुकेशन के‎ साथ मिलकर देशभर में शिक्षा के‎ मंदिर स्थापित करने की योजना बनाई‎ है। पहला अडाणी जेम्स स्कूल ऑफ‎ एक्सीलेंस 2025-26 के शैक्षणिक‎ वर्ष में लखनऊ में शुरू होगा।

इसे भी पढ़ें

अडाणी समूह का 2027-28 तक भारतीय सीमेंट बाजार में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी का लक्ष्य

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं