अडाणी समूह के शेयरों में गिरावट; टोटल गैस चार प्रतिशत से अधिक टूटा

1 Min Read

नयी दिल्ली, एजेंसियां : अडाणी समूह की सभी 10 सूचीबद्ध कंपनियों के शेयर सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए।

इस बीच मीडिया में इस तरह की खबरें आई हैं कि अमेरिका ने समूह से संबंधित रिश्वत मामले में जांच का दायरा बढ़ा दिया।

उच्चतम न्यायालय द्वारा राजस्थान सरकार की बिजली वितरण कंपनी जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड से विलंबित भुगतान अधिभार के रूप में 1,300 करोड़ रुपये से अधिक की मांग वाली अडाणी पावर राजस्थान लिमिटेड की याचिका खारिज करने के बाद भी समूह की कंपनियों के शेयरों में भी गिरावट आई।

इसे भी पढ़ें

कांग्रेस कार्य समिति की मंगलवार को बैठक, घोषणापत्र पर लगेगी मुहर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं