बिहार में Akshara Singh पर हमला, बाल-बाल बचीं एक्ट्रेस

1 Min Read

पटना। बिहार के औरंगाबाद के दाउदनगर में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पर हमला हुआ है। यह हमला उनके फैंस ने ही किया। हमले में अक्षरा बाल-बाल बची हैं। उन्हें बचाने की कोशिश में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया।

दरअसल, अक्षरा दाउदनगर में एक शोरूम का उद्घाटन करने बुधवार, 17 जनवरी को दोपहर में पहुंचने वाली थीं। लेकिन कोहरे के कारण फ्लाइट लेट होने से वह देर शाम दाउदगर पहुंची। इससे फैंस नाराज हो गये। लेकिन जैसे ही अक्षरा पहुंचीं, तो सेल्फी लेने वालों की होड़ लग गई, और उन्होंने एक्ट्रेस को घेर लिया।

फिर भीड़ बेकाबू हो गई। लोगों को कंट्रोल करना मुश्किल हो गया। इस दौरान कुछ फैंस को चोट लग गई। चोट लगने से नाराज फैंस ने अक्षरा सिंह पर हमला कर दिया। उन्होंने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने घेरे में लेकर अक्षरा को सुरक्षित बचा लिया, जिससे उन्हें चोट नही लगी।

वहीं, अक्षरा को बचाने के दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पत्थर लगने से उसका सिर फट गया। घायल पुलिसकर्मी का दाउदनगर के सरकारी अनुमंडल अस्पताल में इलाज कराया गया।

इसे भी पढ़ें

धोनी पर मानहानी मामले की सुनवाई अब 29 को

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं