अभिनेता साहिल खान छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार, महादेव बेटिंग ऐप केस में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई

2 Min Read

मुंबई,एजेंसियां: महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में मुंबई पुलिस की टीम ने फिल्म अभिनेता साहिल खान को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर रविवार को छत्तीसगढ़ से मुंबई लेकर आ गई है।

सूत्रों के अनुसार मुंबई पुलिस साइबर सेल की विशेष जांच टीम महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले की गहन छानबीन कर रही है।

साहिल खान द लाई बुक ऐप से जुड़ा था, जो एक सट्टेबाजी ऐप है और महादेव बेटिंग के नेटवर्क का हिस्सा है।

इस मामले की संलिप्तता का पता लगते ही मुंबई पुलिस साहिल खान को पूछताछ के लिए बुलाना चाहती थी, इसी दौरान साहिल खान ने बॉम्बे हाई कोर्ट में राहत पाने के लिए याचिका दाखिल की थी।

हाई कोर्ट ने साहिल की याचिका खारिज कर दी। जिसके बाद साहिल खान मुंबई से फरार हो गया।

मुंबई पुलिस की टीम को गोपनीय जानकारी मिली कि वह छत्तीसगढ़ में छिपा है। मुंबई पुलिस ने छत्तीसगढ़ पुलिस के सहयोग से साहिल खान को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पुलिस साहिल खान को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।

दरअसल महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में कई एक्टर्स का नाम आ चुका है और अब इसमें साहिल खान को भी गिरफ्तार किया गया है।

बताया जा रहा है कि साहिल खान लॉट बुक 24/7 नामक सट्टेबाजी ऐप वेबसाइट में भागीदार है, जो महादेव सट्टेबाजी ऐप नेटवर्क का हिस्सा है।

साहिल खान पर लायन बुक को प्रमोट करने और उनके कार्यक्रमों में शामिल होने का भी आरोप है।

लायन बुक को बढ़ावा देने के बाद इसने एक भागीदार के रूप में लोटस बुक 24/7 ऐप लॉन्च किया। साहिल अपनी प्रसिद्धि का इस्तेमाल ऐप को प्रमोट करने के लिए कर रहा था।

वह मशहूर हस्तियों को आमंत्रित करता था और भव्य पार्टियां देता था।

इसे भी पढ़ें

सैलरी नहीं बढ़ाई तो बंदे ने छोड़ दी नौकरी, बॉस के सामने ढोल बजवाया, ठुमके भी लगाए

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं