Actor Nikita Ghagh: एक्टर निकिता घाघ और साथी पर बंदूक-चाकू से धमकी, 10 लाख की फिरौती वसूलने का आरोप

2 Min Read

Actor Nikita Ghagh:

मुंबई, एजेंसियां। मुंबई में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें बॉलीवुड एक्टर निकिता घाघ और उनके साथी विवेक जगताप पर आरोप है कि उन्होंने शिकायतकर्ता के ऑफिस में घुसकर बंदूक और चाकू की नोक पर धमकी दी और 10 लाख रुपये की फिरौती जबरन वसूल ली। घटना ने न केवल फिल्म इंडस्ट्री बल्कि पुलिस महकमे में भी हलचल मचा दी है।

क्या हुआ पूरा मामला?

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनकी निकिता से चार–पांच महीने पहले मुलाकात हुई थी। निकिता ने एल्बम में काम करने की इच्छा जताई और दावा किया कि उनके पास इन्वेस्टर है। जब शिकायतकर्ता ने इनकार किया, तो निकिता लगातार दबाव डालती रहीं।

हथियारों से धमकी और बैंक से पैसे की वसूली

14 अगस्त 2025 की शाम करीब 5:30 बजे निकिता पांच–छह लोगों के साथ ऑफिस पहुंचीं। आरोप है कि उन्होंने गालियां दीं, स्टाफ को बाहर निकाला और पिस्तौल तथा चाकू की नोक पर धमकाया। फिर आरोपियों ने शिकायतकर्ता को बैंक ऐप में लॉगिन करवाया और आईसीआईसीआई बैंक खाते से 10 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद उन्होंने ईमेल के जरिए रकम को ‘एक्टिंग फीस (एडवांस)’ बताया।

स्टाफ को भी धमकाया गया

अरोपियों ने शिकायतकर्ता के स्टाफ को भी डराया-धमकाया और ऑफिस में आने से रोका। घटना के बाद आरोपी धीरे-धीरे वहां से चले गए, लेकिन चेतावनी दी कि किसी को जानकारी देने पर गंभीर अंजाम भुगतने होंगे।

पुलिस जांच में जुटी

शिकायतकर्ता ने आरोपियों का विस्तृत विवरण पुलिस को दिया। विवेक जगताप को 35–40 वर्ष, सांवला और मजबूत कद-काठी वाला बताया गया, जबकि अन्य आरोपी 25–35 वर्ष की आयु के बताए गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।यह घटना फिल्म इंडस्ट्री में सुरक्षा और विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

इसे भी पढ़े

Mahindra Group employee: महिंद्रा ग्रुप के कर्मचारी ने बीजेडी सांसद को दी रे’प और जान से मारने की धमकी, कंपनी ने की जांच शुरू

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं