सीने में दर्द की शिकायत के बाद अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया

1 Min Read

कोलकाता : प्रख्यात अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को सीने में दर्द की शिकायत के बाद शनिवार को यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 73 वर्षीय अभिनेता का एमआरआई हो चुका और अन्य परीक्षण किये जा रहे हैं।

अस्पताल के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ चक्रवर्ती को आज सुबह भर्ती कराया गया है और उन्हें चिकित्सीय निगरानी में रखा गया है। इस बारे में ज्यादा जानकारी बाद में दी जाएगी।’’

अभिनेता से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता बने चक्रवर्ती को सुबह करीब साढ़े 10 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल के एक चिकित्सक ने बताया, ‘‘ एमआरआई की रिपोर्ट का इंतजार है। फिलहाल वह गहन चिकित्सा इकाई में न्यूरोमेडिसिन विशेषज्ञ की निगरानी में हैं।’’

इसे भी पढ़ें

ED रेस, पिंटू को फिर पूछताछ के लिए बुलाया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं