अभिनेता अर्जुन कपूर 11 वर्ष की अनीशा को बनाएंगे क्रिकेटर, उठाएंगे पूरा खर्च [Actor Arjun Kapoor will make 11 year old Anisha a cricketer, will bear all the expenses]

2 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। भारत तो क्या क्रिकेट के प्रति पूरी दुनिया की दीवानगी से हम और आप सभी वाकिफ हैं। हो भी क्यों नहीं, एक व्यक्ति को जीवन में आखिर क्या चाहिए-पैसा, इज्जत और शोहरत।

तीनों ही इसमें समाहित है। ऐसे में क्रिकेटर बनने का सपना देश के लाखों बच्चों ने पाल रखे हैं। वे मेहनत भी करते हैं, परंतु सफलता सभी के हाथ नहीं लगती। एक 11 साल की बच्ची में क्रिकेट के प्रति दीवानगी देख फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर ने उसे क्रिकेटर बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने उसका खर्च उठाने की भी घोषणा की है।

मुंबई की है अनीशा, नीली जर्सी पहन देश के लिए खेलने का है सपना

अनीशा का पूरा नाम अनीशा राउत है और वह मुंबई की रहनेवाली है। उसका सपना है कि वह नीली जर्सी पहन एक दिन भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए खेले, लेकिन आर्थिक तंगी की वजह से उसे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पनवेल में रहने वाली अनीशा का सपना है कि वह बड़ी होकर महिला क्रिकेट टीम का न सिर्फ हिस्सा बनें, बल्कि देश को वर्ल्ड कप भी दिलाएं। ऐसे में अब एक्टर अर्जुन कपूर ने अनीशा की मदद को हाथ बढ़ाया है। उन्होंने अनीशा के प्रशिक्षण आदि पर खर्च होने वाली पूरी की पूरी राशि तब-तब वहन करने की बात कही है, जब तक कि अनीशा 18 साल की न हो जाए।

इसे भी पढ़ें

शेन बॉन्ड ने चुने वर्तमान क्रिकेट के टॉप 5 सबसे खतरनाक तेज गेंदबाज 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं