हाउसफुल 5 में अभिषेक बच्चन की हुई एंट्री

2 Min Read

मुंबई,एजेंसियां: बॉलीवुड के जूनियर बी अभिषेक बच्चन की एंट्री फिल्म हाउसफुल 5 में हो गई है। अक्षय कुमार स्टारर फिल्म हाउसफुल 5 की चर्चा काफी समय से हो रही थी।

हाउसफुल 5 को लेकर एक अपडेट सामने आया है। जिसमें इस फिल्म में अभिषेक बच्चन की एंट्री हो गयी है। बता दें कि मूवी का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है।

फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मैं अभिषेक को हाउसफुल फ्रेंचाइजी में वापस लाकर बहुत खुश हूं।

तो वहीं अभिषेक बच्चन ने कहा कि हाउसफुल मेरी पसंदीदा कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक है और वापस आकर ऐसा लगता है जैसे मैं घर लौट रहा हूं।

नाडियाडवाला ने कहा मैं अपने साथी कलाकारों अक्षय और रितेश के साथ सेट पर जमकर मस्ती करने के लिए उत्सुक हूं।

मैं अपने प्रिय मित्र तरूण मनसुखानी के साथ फिर से सहयोग करने के लिए बहुत उत्साहित हूं।

बताया जा रहा है कि फिल्म हाउसफुल 5, 6 जून 2025 को सिनेमा घरों में रिलीज होगी।

जानकारी के लिए आपको बताते चलें कि हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार, अनिल कपूर, नाना पाटेकर, रितेश देशमुख और चंकी पांडे मुख्य भूमिका में हैं और अब, अभिषेक बच्चन अपनी शानदार कॉमेडी टाइमिंग के साथ बोर्ड पर आ रहे हैं।

फैंस फिल्म में और भी अधिक हंसी और मनोरंजन की उम्मीद कर सकते हैं। मूवी की शूटिंग अगस्त में लंदन में शुरू होगी।

इसे भी पढ़ें

T20 वर्ल्ड कप पर मंडराया आतंकी हमले का खतरा, पाकिस्तान से मिली धमकी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं