AAP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, सौरभ भारद्वाज बने दिल्ली अध्यक्ष, मनीष सिसोदिया को पंजाब की कमान [Big organizational change in AAP, Saurabh Bhardwaj becomes Delhi president, Manish Sisodia takes command of Punjab]

1 Min Read

नई दिल्ली,एजेंसियां। दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। सौरभ भारद्वाज को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, गोपाल राय को गुजरात का प्रभारी, पंकज गुप्ता को गोवा, और संदीप पाठक को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। जम्मू-कश्मीर में मेहराज़ मलिक को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

AAP ने किया ये बदलाव
AAP ने यह बदलाव ऐसे समय में किया है जब पार्टी को दिल्ली में हार का सामना करना पड़ा और पंजाब में संगठन को मजबूत करने की चुनौती है। हाल ही में अरविंद केजरीवाल के पंजाब दौरे के बाद यह बदलाव किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें

सीएम आतिशी का आरोप: नई दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा वोटों में हेराफेरी की साजिश कर रही है

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं