AAP बोली-भाजपा UP से यमुना में गंदा पानी छोड़ रही [AAP said-BJP is releasing dirty water from UP into Yamuna.]

1 Min Read

BJP ने कहा- 1 हजार करोड़ प्रदूषण टैक्स का क्या हुआ

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली में रविवार सुबह लगातार तीसरे दिन यमुना नदी में जहरीला झाग देखने को मिला। AAP ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा- भाजपा UP से यमुना में गंदा पानी छोड़ रही है,

जिसके कारण दिल्ली में पानी में झाग बन रहा है। एक तरफ दिल्ली में AAP वॉर लेवल पर प्रदूषण से निपटने में लगी है। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा गंदी राजनीति कर रही है

इसके जवाब में ईस्ट दिल्ली से भाजपा सांसद हर्ष मल्होत्रा ने कहा- AAP सरकार ने 1 हजार करोड़ रुपए प्रदूषण के टैक्स के रूप में कलेक्ट किए थे। आतिशी को बताना चाहिए कि उस फंड का क्या हुआ

जब यमुना का पानी दिल्ली में आता है, तब इसका ऑक्सीजन लेवल 9 रहता है। जब दिल्ली से निकलता है तब ऑक्सीजन लेवल 0 हो जाता है। दिल्ली में अलग-अलग ड्रेनेज पॉइंट पर मौजूद ड्रेनेज प्लांट काम नहीं कर रहे।

इसे भी पढ़ें

UP में 5 नदियां उफनाई, 5 लाख लोग प्रभावित, 3 शहरों में स्कूल बंद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं