आप सांसद संजय सिंह गिरफ्तार

1 Min Read

नई दिल्ली : दिल्ली शराब घोटाला मामले में लंबी छापेमारी के बाद आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। ईडी ने ये कार्रवाई की है। 

ईडी ने संजय सिंह के दिल्ली वाले घर में बुधवार सुबह 7 बजे से छापा मारा था। यहां से कई दस्तावेज जब्त किए गए थे।

लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने बुधवार शाम करीब 5:30 बजे संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आबकारी नीति केस की चार्जशीट में संजय सिंह का भी नाम है। इस केस में मनीष सिसोदिया फरवरी से ही जेल में हैं।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं