भाजपा में शामिल होने के लिये 25 करोड़ रुपये की पेशकश की गई थी : आप विधायक ऋतुराज झा

1 Min Read

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक ऋतुराज झा ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा में आरोप लगाया कि भाजपा ने उनसे पार्टी से अलग होने और 10 विधायकों को उनके साथ लाने के लिए 25 करोड़ रुपये की पेशकश की थी।

दिल्ली विधानसभा में आप नेता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर “दिल्ली सरकार को कुचलने की मंशा” रखने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एकमात्र ऐसे नेता हैं जिन्होंने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चार बार हराया है – 2013, 2015, 2020 विधानसभा चुनाव और 2022 एमसीडी चुनाव।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक बार फिर घटिया चाल चली है।” झा ने कहा कि रविवार को उनसे भाजपा में शामिल होने के प्रस्ताव के साथ संपर्क किया गया था।

इसे भी पढ़ें

पहाड़ों पर भी हो सकेगी सीधे खाए जा सकने वाले सोयाबीन की खेती, पहली किस्म तैयार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं